हल्द्वानी,03 फरवरी (आरएनएस)। काठगोदाम में अपने मामा के घर आई किशोरी लापता हो गई। किशोरी के मामा ने काठगोदाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी 17 वर्षीय भांजी 28 जनवरी को उनके घर आई थी। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास किशोरी दुकान से सामान लेकर आने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद खोजबीन शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

