हल्द्वानी,03 फरवरी (आरएनएस)। 12 फरवरी को •राष्ट्रीय हड़ताल को लेकर विभिन्न संगठनों ने बैठक की। इस दौरान संयुक्त प्रदर्शन का निर्णय लिया है। मंगलवार को हल्द्वानी में हुई बैठक में वक्ताओं ने चारों श्रमिक विरोधी लेबर कोड रद्द करने की मांग उठाई। 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल के दिन बुधपार्क हल्द्वानी में विभिन्न संगठन संयुक्त रूप से प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव केके बोरा, बीमा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु चौधरी, ऐक्टू जिलाध्यक्ष जोगेंद्र लाल, आशा यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष रिंकी जोशी, भोजनमाता संगठन महामंत्री रजनी जोशी, माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, पछास के चन्दन, महेश, आशा यूनियन उपाध्यक्ष रीना बाला, सरोज रावत, आकाश भारती आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

