हल्द्वानी,03 फरवरी (आरएनएस)। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारÓ अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में वृहद बहुउद्देश्यीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, राजस्व, कृषि, शिक्षा समेत कई विभाग स्टॉल लगाकर पेंशन, प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य योजनाएं, स्वरोजगार योजनाएं और अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी व आवेदन की व्यवस्था करेंगे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

