हल्द्वानी,03 फरवरी (आरएनएस)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने तथा पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से किया गया है। नीरज तिवारी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश और केंद्रीय पदाधिकारियों का आभार जताया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

