हल्द्वानी,03 फरवरी (आरएनएस)। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, कुंवरपुर में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एसी रिपेयरिंग प्रशिक्षण का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शालिनी सिंह और निदेशक अतुल कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम में जिले के 28 युवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। शाखा प्रबंधक ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन के साथ कौशल सीखने और बैंक की वित्तीय सहायता से स्वयं का स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक ने बताया कि संस्थान वर्ष 2011 से 18-50 आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट, मास्टर ट्रेनर जयवीर सिंह और प्रशिक्षक नरेंद्र पिलख्वाल ने भी युवाओं को सफलता के मंत्र दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

