देहरादून,03 फरवरी (आरएनएस)। मेहूंवाला में प्लॉटिंग और सड़क पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दबंगों ने ऑफिस में घुसकर दो भाइयों पर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मेहूंवाला निवासी मोहम्मद मुस्तकीम ने तहरीर दी। में बताया कि उनकी माता काफिया खातून के नाम मेहूंवाला-तुंतोवाला रोड पर जमीन दर्ज है। सोमवार को पड़ोसी भूमि के मालिक फैयाज राव, कमाल, सलमान, शादाब, अब्दुल्ला और सईदा मुख्य मार्ग की सरकारी जमीन पर निशान लगाकर प्लॉटिंग की कोशिश कर रहे थे। मुस्तकीम और उनके भाई मुर्तजा अली ने जब 40 फीट चौड़ी सरकारी सड़क पर कब्जे का विरोध किया, तो आरोपी विवाद पर उतारू हो गए। मुस्तकीम का आरोप है कि सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने उनके ऑफिस पर धावा बोल दिया। फैयाज ने मुस्तकीम को पीछे से दबोच लिया, जबकि शादाब ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर मचने पर भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

