देहरादून,03 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम के पार्षद विशाल कुमार ने मंगलवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर बस्तियों में हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैम्प आयोजित करने की मांग की। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से वार्डों में कैम्प लगाने की शुरुआत कर दी गई है। ताकि लोगों को घर के समीप टैक्स जमा करवाने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कर अनुभाग को कार्य योजना के मुताबिक सभी वार्ड में कैम्प लगाने के निर्देश दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

