ऋषिकेश,03 फरवरी (आरएनएस)। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाने से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चार फ्लाइटें देरी से पहुंची। एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिबिलिटी कम रहने से अहमदाबाद से सुबह 8:30 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 10:20 बजे पहुंची। भुवनेश्वर से प्रात: 9:05 बजे आने वाली फ्लाइट 10:15 बजे पहुंची। दिल्ली से प्रात: 9:35 बजे आने वाली फ्लाइट 11:00 बजे पहुंची। वहीं, मुंबई से प्रात: 10:25 बजे आने वाली फ्लाइट 11:45 बजे पहुंची। फ्लाइटें लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

