सिरसा 6 फरवरी (आरएनएस)। सी.एम.के.नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय एन.एस.एस शिविर का सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विधिवत समापन हुआ। शिविर के समापन पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रंजना ग्रोवर व मुख्य अतिथि डॉ रोहताश एन.एस.एस. एस.एन.ओ. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा ने उपस्थित स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि । हम सभी को राष्ट्र निर्माण समाजिक गतिविधियों में निरन्तर भाग लेते रहना चाहिए। एन.एस.एस शिविर इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिसमें समग्र गतिविधियाँ का समावेश होता हैं। आप सभी बधाई के पात्र हैं । जिन्होनें सयंम, अनुशासन , उर्जावान बनकर सहभागिता से कार्य करते हुए समापन को धैर्य व अनुशासन के साथ चरितार्थ किया । सात दिवसीय इस विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ 30 जनवरी को किया गया था। सात दिवस तक निरन्तर चले इस कैम्प में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों व कार्यक्रमों का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण पावरपॉइंट के माध्यम से किया गया। जिसमें समाजिक ,खेल , कर्तव्य , सयंम ,राष्ट्रहित निहित , सामाजिक दायित्व व जागरूकता अभियान आदि अनेकों कार्यक्रमों संक्षिप्त झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें तनाव मुक्त प्रबंधन , नशा रोकथाम, मानसिक संतुलन, यातायात सम्बन्धित नियम सुरक्षा , योगा , व्यायाम, एड्स के प्रति जागरूकता, प्रशिक्षण, संचार कौशल विकास, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता , समाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श व जागरूकता , वोकल फॉर लोकल, स्वच्छ भारत अभियान, स्वदेशी अपनाओं, प्रश्नोत्तरी, डिजिटल इन्डिया , डिजिटल साक्षर, साइबर क्राइम पर जागरुकता, फॉयर लेस कुकिंग प्रतियोगिता, स्टाटअपॅ इन्डिया, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता , पौधारोपण , स्वच्छ भारत मिशन रैली व जागरूकता अभियान। आदि कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न किए गए। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय की वाणिज्य विभाग प्रमुख श्री मती संगीता नन्दा पुस्तकालय अध्यक्षा डॉ वीरबाला शर्मा पत्र कारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्षा डॉ दीपिका शर्मा ने भी अपने विशेष व्याख्यान से स्वयं सेवकों को प्रेरित व जागरूक किया। कार्यक्रम के अन्तिम सत्र में सभी स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा जिसमें समाजिक , सांस्कृतिक व राष्ट्र भक्तिभाव से परिपूर्ण प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक विशेषताएं हरियाणवी डान्स पंजाबी सांस्कृति जिसमें गिददा की झलक दिखाई गई। इसके साथ राष्ट्र के गौरव वीर शहीदों को नमन करते हुए एक नाटक का मंचन भी किया गया। इसी क्रम में डिजिटल इंडिया थीम को ध्यान में रखते हुए मोबाइल के बढ़ते प्रभाव व अधिक उपयोग व उसके दुष्प्रभाव पर भी एक नाटक का मंचन बखुबी किया गया। महाविद्यालय के एन.एस.एस की दोनों यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रती तिवारी , डॉ सरबन कम्बोज ने सभी को प्रोत्साहित व प्रेरित करते हुए इस विशेष शिविर को सफल सार्थक सहयोग दने के लिए धन्यवाद व बधाई दी । और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सभी की सहभागिता व समर्पण से ही पूर्ण होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रंजना ग्रोवर व डॉ रोहताश एन .एस.एस. एस. एन .ओ .चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने सभी एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस विशेष शिविर के समापन पर मंच का संचालन एन.एस.एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रति तिवारी द्वारा बखुबी किया गया।

