सिरसा 9 फरवरी (आरएनएस)। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पवित्र एमएसजी महारहमोकर्म माह (गुरुद्दीनशनीनी माह) की खुशी में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में सेवा के महाकुंभ अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में एलोपैथी, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में एलोपैथी विभाग के अंतर्गत आयोजित न्यूरोसर्जरी व न्यूरोलॉजी जांच शिविर में डॉ. सुमित धवन, डॉ. ललित भाटिया, डॉ. बिजोय शाह, डॉ. सिमरन और डॉ. मोनिशा ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों की जांच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। वहीं आयुर्वेदिक शिविर में पूज्य माता आस कौर जी आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉ. अजय गोपलानी, डॉ. मीना गोपलानी, डॉ. शशिकांत, डॉ. संगीता, डॉ. मुनीश व डॉ. जगवीर ने मरीजों की जांच कर उन्हें केरल पंचकर्म सहित विभिन्न आयुर्वेदिक विधियों से उपचार दिया। इसके साथ ही एमएसजी नेचुरोपैथी अस्पताल के डॉ. एम. रवि कुमार, डॉ. रूपेश और बिजोय परदा ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के उपचार संबंधी जानकारी देते हुए मरीजों का मार्गदर्शन किया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बता दें कि यह स्वास्थ्य सेवा शिविर जनवरी माह से लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों में आने वाले मरीजों की जांच, उपचार और अन्य व्यवस्थाओं का संपूर्ण खर्च पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा वहन किया जा रहा है।

