देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की अगली बॉर्न्ड गर्ल हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर लग रहीं इन अटकलों ने फैंस के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है और लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन कयासों का दौर तब शुरू हुआ, जब एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म बॉन्ड 26 पर बात की। उनकी गोलमोल बातों से चर्चा शुरू हो गई है कि वह अपने नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए कमर कस रही हैं।
प्रियंका ने जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म में अपने किरदार को लेकर संकेत दिया। जब उनसे उनके नए प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अब यह सचमुच वैश्विक स्तर पर हो सकता है, हां, मालिक बदल रहे हैं। उन्होंने बातों ही बातों में आगामी बॉन्ड 26 फिल्म में अपनी भूमिका की उम्मीद जताई है। उधर प्रियंका के बयान ने फैंस को खुश होने और उन्हें अटकलें लगाने का मौका दे दिया।
एक यूजर ने लिखा, प्रियंका डेनिस विलेन्यूव के निर्देशन में फिल्म करेंगी। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका को अगली बॉन्ड गर्ल के रूप में देखा जा रहा है??? हे भगवान! वहीं कुछ लोग अभिनेत्री को एडवांस दे रहे हैं, लेकिन पुष्टि तो निर्माताओं के आधिकारिक बयान के बाद ही हो सकेगी। बता दें, बॉन्ड 26 साल 2028 में सिनेमाघरों का रुख कर सकती है। इसे नो टाइम टू डाई (2021) के रीबूट के तौर पर देखा जा रहा है।


















