अयोध्या ,14 फरवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सह- आचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह को कोशल संग्रहालय का समन्वयक नियुक्त किया गया है। डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कुलपति के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोशल संग्रहालय में वैश्विक धरोहरों की जानकारी के लिए विकसित किया जाएगा। शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। संग्रहालय में वीथिका का गैलरी को और विकसित किया जाएगा। डॉ. राजेश कुमार सिंह को समन्वयक बनाने जाने के विश्वविद्यालय के डॉ. अवध नारायण, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. मनीष कुमार सिंह, सहित अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों ने बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

