ऋषिकेश,19 फरवरी (आरएनएस)। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को एमडीडीए के अधिकारियों संग ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैराज कैंप कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विधायक ने नेपाली फार्म क्षेत्र में बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के निर्माण कार्य की स्थिति पर भी चर्चा की। भविष्य में कोतवाली ऋषिकेश, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश एवं कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश की दीवारों पर प्रस्तावित भित्त चित्रों, विधानसभा प्रवेश द्वार पर बनने वाले स्वागत द्वार, शहर में निर्मित डिवाइडरों के रखरखाव, सड़क निर्माण कार्यों तथा एमडीडीए के माध्यम से संचालित अन्य विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हिदायत दी कि विकास कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार से आमजन का उत्पीडऩ न हो। ऋषिकेश के समग्र एवं सुव्यवस्थित विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं और शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। अधिकारियों ने विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। मौके सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, पूनम सकलानी, मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

