कोटद्वार,19 फरवरी (आरएनएस)। नगर पालिका दुगड्डा व संस्कृति विभाग पौड़ी की ओर से राजकीय शहीद मेले के तहत बालक व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी सिंह रावत आदर्श विद्यालय जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में हुआ। बालक वर्ग में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुगड्डा व बालिका वर्ग में जीजीआईसी दुगड्डा विजेता रहे। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रदेश सरकार भी खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता दोनों ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुगड्डा की टीमें रही। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा की टीम विजेता व गीतांजलि चिल्ड्रन एकेडमी की टीम उप विजेता रही। दोनों वर्गों में विभिन्न विद्यालयों की चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ईओ जीपी जोशी, सभासद रेनू सुंद्रियाल, सुशीला देवी, अंशु जैन, अतुल अग्रवाल, पूर्व सभासद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक ध्यानी, जिला महामंत्री राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

