जौनपुर,21 फरवरी (आरएनएस)। सिविल जज सी0डि0/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुशील कुमार शशि, के निर्देशानुसार तथा आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। 22 फरवरी को जनपद जौनपुर में भी मेगाध्बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन, जौनपुर में किया जाना है। उक्त शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित है, की लक्षित योजनाओं को चिन्हित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना तथा लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

