जौनपुर,21 फरवरी (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव में पुराने भू विवाद को लेकर शनिवार को सुबह दो पक्षों में बवाल होने लगा।दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए।सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह गांव के लाल साहब एवं त्यागी नाथ यादव के बीच भू विवाद को लेकर झड़प व मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से त्यागी नाथ यादव एवं दूसरे पक्ष से लाल साहब को हिरासत में ले लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की स्थिति बनी हुई थी। जिसमे दोनों पक्षों को दोबारा विवाद न करने की कड़ी हिदायत देते हुए शांति भंग में पाबंद किया गया है।

