शिमला,23 फरवरी (आरएनएस)। इस बार फरवरी महीने में ही पहाड़ तपना शुरू हो गए हैं. अभी फरवरी का महीना गया भी नहीं है, लेकिन पहाड़ों पर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़वाना शुरू कर दिया है. हिमाचल प्रदेश में ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया है. प्रदेश की राजधानी एवं पहाड़ों की रानी शिमला में 17.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. इस साल फरवरी महीना सूखे में ही बीत रहा है. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में जहां हल्की बारिश-बर्फबारी हुई भी है, लेकिन निचले इलाकों में मौसम लगातार साफ बना हुआ है, जिससे निचले इलाकों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं.
प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस के साथ ऊना सबसे गर्म रहा. इसके अलावा सुंदरनगर में 25.1 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 24.8, कल्पा में 15.2, धर्मशाला में 22.1, नाहन में 24.0, केलांग में 6.1, सोलन में 22.0, मनाली में 18.8, कांगड़ा और बरठीं में 25.0, मंडी में 25.4, जुब्बरहट्टी में 21.0, कसौली में 18.6, ताबो में 10.1 और नेरी में 26.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.
वहीं, अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में -4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ ताबो और -3.1 डिगी सेल्सियस तापमान के साथ कुकुमसेरी सबसे ठंडे रहे. वहीं, राजधानी शिमला में 7.6, सुंदरनगर में 8.6, भुंतर में 7.9, कल्पा में 1.2, धर्मशाला में 11.0, ऊना में 9.2, नाहन में 9.3, पालमपुर में 9.0, सोलन में 6.5, मनाली में 3.9, कांगड़ा में 10.3, मंडी में 9.4, बिलासपुर में 10.0, जुब्बरहट्टी में 9.4, बरठीं में 7.2, पांवटा साहिब में 14.0, सराहन में 6.5, देहरा गोपीपुर में 13.0 और नेरी में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
वहीं, आज मौसम कैसा रहेगा? तो मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आज प्रदेश के कुछ एक इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हालांकि ये एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है, इसलिए सिर्फ लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं. जबकि मध्य पर्वतीय इलाकों और निचले व मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा. वहीं, 28 फरवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, ऐसे में इस बार फरवरी माह सूखा ही बीतने वाला है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

