-एएसपी बलवंत चौधरी को प्रशस्ति-पत्र
अयोध्या 23 फरवरी (आरएनएस)। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद अयोध्या ने जनवरी की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन द्वारा जनपद के नोडल अधिकारी आईजीआरएस एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जारी प्रशस्ति-पत्र में एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि बलवंत चौधरी ने अपने अन्य दायित्वों के साथ आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया, जिसके परिणामस्वरूप जनपद को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। उन्होंने अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे कर्तव्यों का तत्परता से निर्वहन कर पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाते रहेंगे। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

