अयोध्या 23 फरवरी (आरएनएस)। अबू धाबी में आयोजित वल्र्ड मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अयोध्या का नाम रोशन करने वाले निशानेबाज डॉ. डी.आर. भुवन को डीआईजी सोमेन वर्मा ने अपने कार्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. भुवन इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिसमें विश्वभर से हजारों खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. डी.आर. भुवन ने अपनी श्रेणी में एक पदक जबकि दीपक दुबे ने तीन पदक अर्जित किए। डॉ. भुवन को अब तक कुल 57 पदक प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें तीन अंतरराष्ट्रीय पदक शामिल हैं, जो श्रीलंका और अबू धाबी में आयोजित प्रतियोगिताओं से मिले हैं। इससे पूर्व कमिश्नर राजेश कुमार ने भी उन्हें सम्मानित किया था। डीआईजी सोमेन वर्मा ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

