-अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या 23 फरवरी (आरएनएस)। आगामी 27 फरवरी 2026 को प्रदर्शित होने वाली विवादित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी में ÓयादवÓ समाज को साजिशन Óलव जिहादÓ जैसे संवेदनशील मुद्दे से जोड़े जाने को लेकर अयोध्या के अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में सोमवार को एडवोकेट रविशंकर यादव के नेतृत्व में और सीनियर एडवोकेट राम लक्ष्मण तिवारी, एडवोकेट राजेश कुमार यादव एवं एडवोकेट अखिलेश पाठक सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को विधिक ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व 22. फरवरी को कोतवाली नगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक (बीएनएसएस 163 के तहत) और निर्माताओं पर बीएनएस की कठोर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही, सेंसर बोर्ड और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी लीगल नोटिस भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

