हरिद्वार 23 फरवरी (आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सोमवार को लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। चोपड़ा ने बताया कि पिछले साल नवंबर में ऋषिकुल सभागार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वच्छता, गुणवत्ता और लाइसेंसिंग से जुड़ा प्रशिक्षण दिया था। उन्होंने व्यापारियों से प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराई गई किट और संसाधनों के नियमित उपयोग की अपील की। इस दौरान जय भगवान, रणवीर सिंह, उमेश कुमार सहित कई लघु व्यापारी शामिल रहे।

