हरिद्वार 23 फरवरी (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने देवपुरा के पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि टम्टा ने जीवनभर समाज सुधारक की भूमिका निभाई। वे वंचितों की आवाज बनकर सामाजिक समानता के लिए संघर्षरत रहे। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और एससी विभाग के जिला ग्रामीण अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि टम्टा का जीवन सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने पहाड़ों में शिक्षा की अलख भी जगाई। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि टम्टा ने वंचितों को समान अधिकार दिलाने के लिए सतत प्रयास किए। इस मौके पर अरुण राघव, मनीराम बागड़ी, सतेंद्र वर्मा, पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु राजपूत, सुरेंद्र ठाकुर, मुन्ना मास्टर, राजकुमार, सोनू शर्मा, सूरज माझी मौजूद रहे।

