नई दिल्ली, 23 फरवरी (आरएनएस)। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ के अंतर्गत निर्धारित बिहार डेवलपमेंट समिट 2026 में भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोग सारण से दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह को लेट्स इंस्पायर के प्रेणता आईजी विकास वैभव ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह से स्वागत किया।
इस अवसर पर किसलय किशोर, वैशाली मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, पवन सिंह, सुमंत तिवारी, मोनू सिंह जी, निपेंद्र सिंह, कोपा नगर अध्यक्ष बुलुस्तानी, तीरलोकी साह, शिवशंकर सिंह, रंजय सहनी, सूरज सिंह, शुभम सिंह, दीपू कुशवाहा, नवीन गुप्ता, दीपक कुमार, सोनू सिंह, अमन पांडेय, भूषण तिवारी एवं अन्य मित्रों के साथ शामिल हुए। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह भीड़ उनके कार्य के परिणाम है और बिहार के हर जिले से लोग शामिल हुए हैं, जो उनकी योग्यता को दर्शाता है। यह विजन का ही परिणाम है कि कार्यक्रम में देश-विदेश के लोग शामिल हो रहे हैं।
००

