रांची/चतरा, 24 फरवरी (आरएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के करमाटांड क्षेत्र के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मरीज, उसके परिजन, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और दोनों पायलट शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, एयर एम्बुलेंस रांची से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हादसे का शिकार हो गई। यह विमान लातेहार जिले के चंदवा निवासी होटल व्यवसायी संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था। संजय कुमार 16 फरवरी को आग की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे और रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगडऩे पर परिवार ने उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने का निर्णय लिया था।
सदर अस्पताल के अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां विमान में सवार सभी लोग मृत मिले। हालांकि शुरुआती दौर में मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीज करीब 60 से अधिक प्रतिशत तक झुलसा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर विमान का मलबा बिखरा मिला। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उनका घर घटनास्थल से कई किलोमीटर दूर होने के बावजूद धमाके की आवाज स्पष्ट सुनाई दी। हादसे के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और राहत दल ने ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें मलबे से सात शव बरामद किए गए। मौके पर चतरा की उपायुक्त कीर्ति श्री, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई अधिकारी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (ष्ठत्रष्ट्र) के अनुसार, रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट ष्ट90 विमान एयर एम्बुलेंस के रूप में रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान खराब मौसम के चलते मार्ग बदलने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद विमान का संपर्क रडार से टूट गया और बाद में दुर्घटना की पुष्टि हुई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
बंछोर
000

