जालंधर ,24 फरवरी (आरएनएस)। पत्र सूचना कार्यलय, जालंधर द्वारा पीआईबी अहमदाबाद के सहयोग से आयोजित प्रेस टूर के तहत विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार और संपादक गुजरात के दौरे पर हैं। पत्रकारों का यह दल डॉ. विक्रम सिंह, मीडिया और संचार अधिकारी के नेतृत्व में अहमदाबाद पहुँचा, जहाँ प्रेस सूचना कार्यालय, अहमदाबाद के समस्त स्टाफ द्वारा इस दल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पत्रकारों का स्वागत करते हुए श्री प्रशांत पाठराबे, डायरेक्टर जनरल, पीआईबी (गुजरात रीजन) ने कहा कि पीआईबी द्वारा आयोजित किया जाने वाला प्रेस टूर एक राज्य के पत्रकारों के लिए दूसरे राज्य में हो रहे विकास कार्यों को जानने का बेहतरीन अवसर होता है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के विकासोन्मुख कार्य अपने राज्य के विकास के मार्गदर्शन का अच्छा माध्यम साबित हो सकते हैं।
श्री पाथराबे ने कहा कि गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहाँ पिछले कुछ वर्षों में विकास बहुत तेजी से हुआ है और इसका देश की प्रगति में बहुत बड़ा स्थान है। उन्होंने कहा कि यहाँ विशेष रूप से आईटी, टेक्सटाइल्स, उद्योग और खेलों के क्षेत्र में अपार विकास देखने को मिला है, जो देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस प्रेस टूर के तहत पत्रकार जहाँ यहाँ की संस्कृति का अनुभव करेंगे, वहीं उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।
अपने दौरे के पहले दिन पत्रकारों के दल द्वारा अहमदाबाद के सत्याग्रह आश्रम कोचरब का दौरा किया गया। महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित इस महत्वपूर्ण स्थान के बारे में पत्रकारों द्वारा विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत पत्रकारों ने कालूपुर और साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का दौरा कर अहमदाबाद–मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति को देखा। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा परियोजना की आधुनिक तकनीक, बुनियादी ढाँचे के विकास तथा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मीडिया प्रतिनिधियों ने साबरमती रिवरफ्रंट का भी दौरा किया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

