रायपुर, 24 Feb, (Rns)। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए संकल्प थीम पर आधारित बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत इस बजट के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उनकी सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट को संकल्प की अवधारणा पर तैयार किया गया है, जिसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, आजीविका और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और इसी दिशा में पांच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन शुरू किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं। इन मिशनों के जरिए प्रदेश के समग्र विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रूपए का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया
0-विजन 2047 को ध्यान में रखकर संकल्प प्रस्तुत किया
छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित संकल्प बजट पेश किया है। सरकार ने इसे ज्ञान के उत्थान में गति की शक्ति के साथ आगे बढ़ती विकास यात्रा बताया है।
विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रस्तुत करते हुए अपने बजट भाषण में कहा कि संकल्प में 7 आधार स्तंभ हैं जो विजन 2047 के विकासपरक बजट की ओर बढ़ती प्रगति यात्रा को अग्रसर करने में सहायक होंगे। वित्तमंत्री चौधरी के अनुसार संकल्प के 7 आधार स्तंभ इस प्रकार हैं :-
समावेशी विकास
अधोसंरचना
निवेश
कुशल मानव संसाधन
अंत्योदय
लाइवलीहुड
पॉलिसी से परिणाम तक
सरकार का दावा है कि संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा आगे बढ़ेगी।
बस्तर-सरगुजा पर सबसे बड़ा फोकस
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण को 75-75 करोड़ रुपये
अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये
पशुपालन गतिविधियों के लिए 15 करोड़ रुपये
बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ रुपये
बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 10 करोड़ रुपये
बस्तर और सरगुजा के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रावधान (पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका, रोजगार)
बड़े प्रोजेक्ट
इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव बैराज निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये
कांकेर में मेडकी बैराज निर्माण
दूरस्थ अंचलों तक डिजिटल कनेक्टिविटी विस्तार
शिक्षा का बजट
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये
राज्य के विश्वविद्यालयों को 731 करोड़ रुपये अनुदान
25 नए महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये
दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ के 5 सरकारी कॉलेजों में उत्कृष्टता केंद्र हेतु 15 करोड़ रुपये
स्वास्थ्य का बजट
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा, कबीरधाम और जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज
रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला रूष्ट॥
चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण
मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ रुपये
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य के साथ स्वस्थ छत्तीसगढ़ का संकल्प
औद्योगिक विकास
23 नए औद्योगिक पार्क, 250 करोड़ रुपये का प्रावधान
औद्योगिक इकाइयों हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी – 750 करोड़ रुपये
औद्योगिक भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये
प्रदेश के औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 100 करोड़ रुपये
नगरीय एवं अधोसंरचना विकास
नगर निगमों में अधोसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना – 200 करोड़ रुपये
राज्य राजधानी क्षेत्र विकास – 68 करोड़ रुपये
लोक निर्माण विभाग – 9,450 करोड़ रुपये
जल संसाधन विभाग – 3,500 करोड़ रुपये
ऊर्जा और बिजली
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – 400 करोड़ रुपये
90 नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र – 100 करोड़ रुपये
परिवहन और कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री बस सेवा योजना – 10 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना – 200 करोड़ रुपये
जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार
सरकार का कहना है कि यह बजट आत्मनिर्भरता, समृद्धि और संतुलित विकास की दिशा में बड़ा कदम है। बस्तर और सरगुजा के कायाकल्प से लेकर युवाओं के सपनों को पंख देने तक, संकल्प बजट 2026-27 में हर क्षेत्र को छूने की कोशिश की गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

