भुवनेश्वर ,25 फरवरी (आरएनएस)। ओडिशा के विजिलेंस विभाग ने माइंस विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को गिरफ्तार कर उनके घर से चार करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी कैश जब्ती है। अफसर को पहले 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसके बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई।
फ्लैट से चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नोटों के बंडल ढेर कथित तौर पर ट्रॉली बैग में भरकर रखे गए थे। राज्य की एंटी-करप्शन एजेंसी द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है।
भुवनेश्वर वाले फ्लैट की तलाशी के दौरान अधिकारियों को ट्रॉली बैग में नोट मिले। जब इन नोटों की गिनती की गई तो कुल रकम चार करोड़ रुपये निकली। इसके अलावा, मोहंती के ऑफिस की दराज से भी 1.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में अब तक भुवनेश्वर में एक आलीशान दो मंजिला घर और लगभग 130 ग्राम सोने का भी पता चला है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

