शिवपुरी ,25 फरवरी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। रेलवे पटरी के पास एक पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले। मृतकों की पहचान जितेंद्र धाकड़ और सोनम आदिवासी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोनम नाबालिग होने के कारण जितेंद्र पहले भी इस संबंध से जुड़े मामले में जेल जा चुका था। हाल ही में वह जेल से रिहा होकर लौटा था। मृतिका सोनम वर्तमान में कोलारस के पास गुगवारा में अपने नाना के घर रह रही थी।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच यह पता लगाने में लगी है कि जेल से रिहाई के बाद दोनों के बीच क्या परिस्थितियां बनीं, और क्या यह मामला आत्महत्या है या किसी अन्य वजह से जुड़ा है।
यह घटना न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पूरे राज्य और देश में चर्चा का विषय बनी हुई है, और इसे प्रेम विवादों और नाबालिग मामलों में संवेदनशीलता की दृष्टि से देखा जा रहा है।
00

