:-विदेश राज्य मंत्री ने क्षेत्र के लोगो की समस्याओ को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण के दिये निर्देश
गोण्डा 25 फरवरी। भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजना को घर घर तक पहुँचाने का आवाह्न किया है।
गौरा विधान सभा के मसकनवां फार्म हाउस पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक करते हुए जहां केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओ के बारे में एक- एक गिनाआ वही विदेश मंत्रालय के रूप मे देश विदेश मे किये जा रहे कार्यो की भी चर्चा अमेरिका द्वारा लगाये गये टैरिफ की भी जानकारी देते हुए कहा की आज रारान के कुशल प्रधान मंत्री की देन है की अमेरिका के टैरिफ के आगे देश नही झुका अमेरिका को घुटनो पर ला दिया। जबकि कांग्रेस देश की भाषा न बोलकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दिसा मे हम आगे बढ रहे है। इम्पैक्ट समिट मे भारत को 88 देशो व अन्तरराष्ट्रीय संगठनो का समर्थन प्राप्त हुआ है।
केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री को बैठक के दौरान शिक्षा क्षेत्र छपिया के शिक्षामित्र संगठन के अनुसार वशिष्ठ पाण्डेय के नेतृत्व मे दर्जन भर शिक्षामित्रो ने सरकार द्वारा शिक्षामित्रो के मान देय की गयी वृद्धि के महत्व पूर्ण निर्णय पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक प्रभात वर्मा को पुष्प माला पहनाकर प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्य मंत्री योगीआदित्यनाथ प्रति अपनी प्रतिज्ञता जताई है।
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मसकनवां बाजार के मांग पत्र पर सांसद द्वारा कस्बे में लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के सम्बन्ध में प्रयास स्वरूप हो रहे रेलवे अंडर पास के निर्माण पर सैकडो व्यापार ने व्यापार मण्डल अध्यक्ष विनोद कुमार मोदनवाल के नेतृत्व में फुल माला पहनाकर सांसद का यह प्रयास याद करेगा मसकनवां व्यापारी व जिन्दा बाद के नारे लगाते आभार व्यक्त किया है। सांसद ने व्यापारियो के मांग पत्र को संज्ञान मे लेते हुए कहा है जल्द ही एनएच 727जी मसकनवां-बाजार के बाहर से बाई पास का निर्माण कार्य कराकर मनकापुर-बभनान मार्ग को जोडा जायेगा।
जिसका प्रस्ताव 12 फरवरी 2026 को भारत सरकार सड़क मंत्रालय को प्रेषित किया गया है प्रयास किया जा रहा है जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जायेगा।
सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने बैठक समाप्त होने के उपरांत क्षेत्र के लोगो की समस्याओ को सुनते हुए विभिन्न विभाग को समस्याओ के निस्तारण के निर्देश दिये है सबसे ज्यादा समस्या जमीन से जुडी आयी है जिसमे राजस्व व पुलिस विभाग को तत्काल समस्याओ के बारे अवगत कराया है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष,शक्ति केंद्र के संयोजकगण, सहित सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

