अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान को गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों का शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर को फर्जी मुकदमा लगाकर गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस नेताओं ने कहा मोदी सरकार जिस प्रकार शासन सत्ता की ताकत से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी आज प्रधानमंत्री लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने के बजाय इधर-उधर की बातें कर असल मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकना चाहते हैं लेकिन वह नहीं जानते कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे कांग्रेस नेताओं ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान को तत्काल करने की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

