-पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या 25 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय मजदूर संघ ने 25 फरवरी को देशव्यापी विरोध दिवस मनाया। इसी क्रम में जिला इकाई ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इस दौरान, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में जिला सहकारी बैंकों के वेतनमान का पुनरीक्षण ,आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर मानदेय बढ़ाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, एनएचएम संविदा कर्मियों की वेतन विसंगतियों का समाधान, और वर्ष 2001 से पूर्व के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की भी मांग शामिल थी। बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी प्रमुख मांग उठाई गई। अन्य मांगों में निकाय कर्मचारियों का समायोजन, ई-रिक्शा चालकों को स्टैंड और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना शामिल था। कृषि एवं ग्रामीण मजदूरों का पारिश्रमिक तय करने, मिड डे मील कर्मियों का मानदेय 10 हजार रुपये करने और श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा,निकायों में वर्षा से वाहन चालक का कार्य वाले समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्राइवर के स्थित पदों पर समायोजित किया जाए, पटरी रेहड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाए एवं उनका उत्पीडऩ बंद किया जाए, ई-रिक्शा ऑटो को स्टैंड दिया जाए एवं पुलिस उत्पीडऩ बंद किया जाए, कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों का परिश्रमिक तय किया जाए ओम सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, संविदा/ निविदा सफाई कर्मचारियों को 18000 रुपए का वेतन दिया जाए एवं उन्हें नियमित किया जाए, 108,102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली करो एवं ड्राफ्ट फंड उगाही को बंद करो, मिड डे मिल के कर्मचारियों का मानदेय है 10000 किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों मेंविभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अंबरीश सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सर्वेश कुमार नायक, नन्हेंलाल, अरविंद कुमार,प्रचार प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी, अभय सिंह, अभिषेक सिंह, मीरा पाठक, राम प्रकाश कनौजिया, शुभम् सिंह, सुजीत कुमार पांडे जगदीप कुमार आदि कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

