रीवा 25 फरवरी (आरएनएस)।रम्?स में उत्?पादित होने वाले सोलर एनर्जी की निकासी के साथ संभागीय मुख्?यालय रीवा एवं अन्?य क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने रीवा स्थित 220 केवी सबस्टेशन सिल्?परा में चालू 2 लाख 20 हजार वोल्ट सिस्?टम पर बेयर हैंड तकनीक से सफलतापूर्वक लाइव लाइन मेंटेनेंस कर एक उल्?लेखनीय कार्य किया है।
यह कार्य 220 केवी मेन बस पर 220 केवी सिरमौर बे के बस आइसोलेटर में उत्पन्न हॉट प्वाइंट को दूर करने के लिये हॉट लाइन मेंटेनेंस के माध्यम से किया गया। इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस की जबलपुर एवं कटनी की विशेषज्ञ टीम ने बेयर हैंड तकनीक का उपयोग करते हुए पूरी सावधानी एवं सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए पूरी दक्षता के साथ जोखिम भरा सुधार कार्य पूर्ण किया।
विद्युत व्यवधान टालने किया लाइव लाइन मेंटेनेंस-एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता एम पी पटेल ने बताया कि सामान्यत: इस प्रकार के मेंटेनेंस कार्य के लिए पूरे सबस्?टेशन का शटडाउन लेना आवश्यक होता, लेकिन शटडाउन लेने से रम्?स में उत्?पादित होने वाले सोलर एनर्जी की निकासी में रूकावट के साथ संभागीय मुख्?यालय रीवा शहर, रामुपर बघेलान, व्?यौहारी, रामपुर नैकिन, रेलवे ट्रैक्शन, जे पी सीमेंट में बिजली आपूर्ति घंटो प्रभावित रहती। सोलर एनर्जी की निकासी में किसी प्रकार के व्यवधान को रोकने एवं विद्युत उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के उद्देश्य से ट्रांसको प्रबंधन ने लाइव लाइन मेंटेनेंस कराने का निर्णय लिया।
रीवा में इस महत्?वपूर्ण लाइव लाइन मेंटेंनेंस को सफलतापूर्वक कराने में कायर्पालन अभियंता ए.पी.एस चौहान, अभय सक्?सेना, कनिष्?ठ अभियंता राजू चौहान के मार्गदर्शन में बेयर हैंड तकनीक के माध्यम से हॉट लाइन मेंटेंनेंस में दक्ष टीम ज्ञानेश्?वर, कमलेश मरावी, होल्?कर सिंह एवं जगदीश ठाकुर का योगदान रहा।
एमपी ट्रांसको की इस तकनीकी दक्षता और त्वरित निर्णय से रीवा क्षेत्र में सोलर एनर्जी उत्?पादन, निकासी एवं क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह निर्बाध बनी रही।

