मेरठ 26 फरवरी (आरएनएस ) बीती 18 फरवरी की सुबह मवाना क्षेत्र स्थित विवाह मंडप के पास बरामद हुए महिला के अधजले शव की घटना का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले कांग्रेसी नेता होटल संचालक और उसके तीन अन्य दोस्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात अभिजीत सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि 18 फरवरी की सुबह मेरठ-बिजनौर हाईवे पर भगवती फार्म हाउस के पीछे खेत में एक महिला का सड़ा-गला सब बरामद हुआ था। महिला का चेहरा जला हुआ था।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए सर्विलांस, स्वाट और पुलिस टीम ने लगभग 500 कैमरे खंगाले। जिसमें सामने आया कि महिला का शव सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में लाकर मौके पर फेंका गया था। क्रेटा गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ने न्यू देवपुरी निवासी चंचल कुमार और उसके साथी प्रभात नगर निवासी संदीप उर्फ सिट्टू जोहड़ी निवासी अरविंद उर्फ गुरमुख व मलियाना निवासी विवेक उर्फ काका को गिरफ्तार किया।
चंचल कुमार का परतापुर में होटल है। पूछताछ में चंचल ने बताया कि मृतका अर्चिता अरोड़ा उसकी गर्लफ्रेंड थी। 17 फरवरी की रात होटल के कमरे में पैसों के लेनदेन को लेकर चंचल और अर्चिता का विवाद हुआ। अर्चिता उसे रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। जिस पर चंचल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंबल से गला दबाकर अर्चिता का कत्ल कर दिया।
बाद में टॉयलेट क्लीनर से अर्चिता का चेहरा जलाकर शव को भगवती फार्म हाउस के पीछे फेंक दिया। वहीं, सूत्रों के मुताबिक अर्चिता को सेक्स वर्कर, वहीं चंचल को कांग्रेसी नेता बताया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

