जौनपुर 26 फरवरी (आरएनएस ) । जफराबाद थाना क्षेत्र के हिसारकोट मुहल्ले में स्थित एक कब्रिस्तान में मुर्दा दफनाने के विवाद को सुलझाने पर बुधवार की देर शाम को पुलिस की मौजूदगी में चेयरमैन पति के साथ मारपीट किया गया।मामले में देर रात को पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले के निवासी जुम्मन 60 वर्ष की बुधवार की सुबह इंतकाल हो गया।उनको दफन करने के लिए हिसारकोट मुहल्ले में स्थित कब्रिस्तान में गड्ढा खोदते समय आसिफ का उनके ही पड़ोसी शाहआलम से विवाद होने लगा।आसिफ जमीन को अपनी बताते हुए शव दफन करने से मना करने लगा।जिसपर दोनों पक्षों में विवाद बढऩे लगा।लोगों ने चेयरमैन पति डॉ सरफराज खान को सूचना दिया।वे तत्काल मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।दोनो पक्ष उनकी बात पर राजी हो गए।आरोप है उसी समय सुलह समझौता कराने से आक्रोशित शाह शब्बीर पुत्र महमूद,साहिल पुत्र रफीक,हशमत व विलाल पुत्रगण अफसर तथा दाऊद पुत्र महफूज ने गाली गलौज करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया।जिसमें उन्हें चेहरे पर चोट आयी।वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बीचबचाव किया।चेयरमैन पति ने पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस ने देर रात को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष के पूर्व सभासद शाह नियम आलम ने आरोप लगाया है कि उनका भाई शब्बीर आलम जेसीबी द्वारा कब्र खोदने का विरोध कर रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मारपीट में उसका मोबाइल टूट गया और उंगली में भी चोट आई है जिनकी तहरीर डॉक्टर सरफराज सहित पांच लोगों के विरुद्ध थाने पर दिया गया था लेकिन पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए एक पक्ष का मुकदमा पंजीकृत किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

