जौनपुर 26 फरवरी (आरएनएस )। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे टैबलेट विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, ऑनलाइन अध्ययन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन संसाधनों का सदुपयोग करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकग प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ पंकज सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ वंदना तिवारी, डॉ जितेंद्र सिंह तथा श्री जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन नोडल अधिकारी डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

