जौनपुर 26 फरवरी (आरएनएस )। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 लागू करने की मांग की। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष अखिलेश गौतम ने बताया कि यह एक्ट उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाएगा। यह एससीध्एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों के साथ होने वाले जातीय अपमान और भेदभाव को रोकने में सहायक होगा। विधेयक धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है।कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव और हिंसा समाप्त करने के लिए यूजीसी विधेयक 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

