प्रयागराज 26 फरवरी (आरएनएस )। सीएमपी डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को “विज्ञान दिवस “के उपलक्ष्य में जैविक साग सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आई. क्यू. ए. सी., जी. वाई. बी. सी., आई.आई. सी. एंड अथर्वन फोउंडेशन के तहत आयोजित किया जाएगा।
एक्सपो की थीम पेटल्स, प्लांट्स एंड प्योर लिविंग थी। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के स्नातक, परास्नातक और शोध छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन में विभिन्न तरह के पुष्प, रंगीन जैविक सब्जियाँ, हर्बल गुलाल एवं बीज संरक्षण को प्रदर्शित किया जाएगा।
जिसके मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, प्रो. सरिता श्रीवास्तव, प्रोफेसर अर्चना पाण्डेय, प्रो मंजू श्रीवास्तव, डॉ. दीपक कुमार गोंड एवं समस्त शिक्षक उपस्तिथि रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

