लालगंज प्रतापगढ़। युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीडि़ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसकी बीस वर्षीया पुत्री अपने जीजा के साथ उसके घर गयी थी। आरोप है कि वहां शाम को वह शौच के लिए निकली तो घर नहीं लौटी। पीडि़ता ने अमेठी जनपद के नरैनी अयोध्या सिंह का पुरवा निवासी रामलाल वर्मा पुत्र कल्लूराम वर्मा पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

