लालगंज प्रतापगढ़। मारपीट गालीगलौज व धमकी को लेकर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे चोप सिंह रामपुर बावली गांव की कविता सरोज पत्नी बबलू सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती चौबीस फरवरी की शाम करीब चार बजे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उसकी जेठानी रेखा देवी पत्नी मुकेश सरोज गालीगलौज करने लगी। विरोध करने पर पीडि़ता को मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी रेखा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

