सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म पेड्डी लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रही है। 2025 में आई गेम चेंजर की निराशाजनक परफॉर्मेंस के बाद, राम की इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित पेड्डी में जाह्नवी कपूर बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आएंगी। चूकि 6 मार्च को अभिनेत्री 29 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर फिल्म से उनकी नई झलक जारी की गई है।
30 अप्रैल को रिलीज हो रही पेड्डी में, जाह्नवी को अचियम्मा के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में वह साहसी, आत्मविश्वासी और ऊर्जा से भरपूर दिखी हैं। सूती कपड़ों के साथ, गोल फ्रेम का चश्मा लगाए उनका लुक गांव की देहाती छोरी जैसा प्रतीत होता है। बता दें, जाह्नवी और राम की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखेगी, लेकिन यह अभिनेत्री की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्हें जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में देखा गया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

