चित्रकूट 8 मार्च (आरएनएस )। सीतापुर चौकी क्षेत्र के खुटहा मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी यदुबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव काफी दिन पुराना है। कंकाल है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

