चित्रकूट 8 मार्च (आरएनएस )। फिट इंडिया महिला सप्ताह के अंतर्गत रविवार को स्पोट्र्स स्टेडियम में महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ाधिकारी अरविन्द कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्रीड़ाधिकारी ने खिलाडिय़ों को झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण यादव रहे। जिन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बैच लगाकर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंगद सिंह, राजा मिश्रा, अरविन्द मोहन, श्याम सुन्दर तथा अख्तर हुसैन का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ अण्डर-14 वर्ग में प्रथम अंजली, द्वितीय अंतिमा, तृतीय सानिया, अण्डर-18 वर्ग प्रथम अदिति, द्वितीय पारुल, तृतीय वसुन्धरा, ओपन वर्ग मे प्रथम रेशमा, द्वितीय आकांक्षा, तृतीय बबली, 200 मीटर दौड़ में अण्डर-14 वर्ग प्रथम अंजली, द्वितीय अंतिमा, तृतीय सानिया, अण्डर-18 वर्ग में प्रथम अदिति, द्वितीय वसुन्धरा, तृतीय पारुल, ओपन वर्ग रू प्रथम लवली, द्वितीय साधना, तृतीय सीमा, 100 मीटर दौड़ में अण्डर-14 वर्ग में प्रथम अंजली, द्वितीय अंतिमा, तृतीय सानिया, अण्डर-18 वर्ग प्रथम अंजली, द्वितीय अंतिमा, तृतीय अदिति ओपन वर्ग प्रथम रेशमा, द्वितीय आकांक्षा, तृतीय बबली रहीं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिला खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग कर उत्साहपूर्वक अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

