मेरठ 9 मार्च (आरएनएस ): जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि महिलाओं के प्रति भेदभाव मूलक व्यवस्था स्थिति और प्रावधानों को समाप्त करने, महिलाओं की गरिमा व सम्मान सुनिश्चित करने, हर क्षेत्र में उन्हें विकास के समान अवसर दिलाने, महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने एवं महिला उत्पीडऩ की रोकथाम करने के उद्देश्य से श्रीमती मीनाक्षी भराला, श्रीमती मनीषा अहलावत, डा0 हिमानी अग्रवाल, मा0 सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को पूर्वान्ह: 11:00 बजे सर्किट हाउस मेरठ में जनसुनवाई की जाएगी। पीडि़त महिलाएँ अपनी समस्या के समाधान हेतु उक्त जनसुनवाई मे लिखित शिकायत पत्र के साथ उपस्थित हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

