मेरठ 9 मार्च (आरएनएस ) उप श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, मेरठ क्षेत्र मेरठ राजेश मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद मेरठ में सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 11 मार्च 2026 के स्थान पर दिनांक 12 मार्च 2026 को वोल्गा रिसोर्ट, गोकलपुर गढ़ रोड, मेरठ पर किया जाना निश्चित किया गया है। उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 जोडों का विवाह संस्कार कराया जायेगा, जिसकी समस्त व्यवस्थाए श्रम विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई है। उक्त मांगलिक कार्यक्रम सभी व्यवस्थाए यथा-बैड-बाजा, प्रीतिभोज, इत्यादि के साथ धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।
बोर्ड द्वारा अपनी अधिसूचना द्वारा कन्या विवाह सहायता योजना की धनराशि बढ़ा दी गयी है। पूर्व में पंजीकृत एवं पात्र निर्माण श्रमिकों को उनकी पुत्री अथवा पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के स्वयं के विवाह हेतु रू0 55000/- की धनराशि बोर्ड द्वारा दी जाती थी जिसे बढाकर रू0 65000/- कर दिया गया है। इसी प्रकार पूर्व में अन्तर्जातीय विवाह हेतु 61000/- की धनराशि प्रदान की जाती थी जिसे बढाकर रू0 75000/- कर दी गयी है।
सामूहिक विवाह हेतु पूर्व में रू0 65000/-की धनराशि के साथ वर एवं वधु की पोशाक क्रय हेतु रू0 10000/- दिये जाते थे जिसके स्थान पर धनराशि को बढाकर रू0 85000/- कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 15000/- प्रति जोडे की दर से सामूहिक विवाह के आयोजन पर व्यय की अनुमति दी गयी है। उपरोक्त लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दो पुत्रियों हेतु अनुमन्य है। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से आग्रह है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहकर वर-कन्या को आशीर्वाद प्रदान करे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

