मेरठ 9 मार्च (आरएनएस )। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले मुर्गा व्यापारी के घर से बदमाशों ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी मिलने पर पीडि़त ने पड़ोसी रिश्तेदार पर शक जाहिर करते हुए घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोहराब गेट कुम्हारों वाली गली निवासी शाह आलम रविवार देर रात कोतवाली पहुंचा। शाह आलम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मुर्गों का व्यापार करता है। व्यापारी के मुताबिक बीती 6 मार्च को किसी का पेमेंट करने के लिए उसने 2.84 लाख का कैश घर पर लाकर रखा था। इसके बाद वह शहर से बाहर चला गया।
रविवार को शाह आलम घर वापस लौटा। व्यापारी ने सेफ खोल कर देखा तो उसमें रखी 2.84 लाख की नकदी गायब थी। पीडि़त का कहना है कि उसने अपने पिता हाजी यामीन से जानकारी की तो पता चला कि ऊंचा सद्दीक नगर का रहने वाला जुबेर नाम का रिश्तेदार घर पर आया था। मुर्गा व्यापारी ने जुबेर पर चोरी का शक जाहिर करते हुए कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

