मेरठ 9 मार्च (आरएनएस ): मेरठ के कार्तिकेय भारद्वाज और देवांक तोमर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। दोनों युवाओं की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
सेवा में उनके परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है, जो देश की सेवा कर रही है। देवांक के दादा किरण पाल सिंह सेना से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हैं। पिता देवेंद्र सिंह वायु सेना से रिटायर्ड है। देवांक की माता सुधा सिंह ने कहा कि परिवार के लिए यह बहुत ही सम्मान और गौरव का विषय है। खुशी है कि एक बेटा देश की सेवा कर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

