सुलतानपुर 9 मार्च (आरएनएस )। श्री नमो भगवते वासुदेवाय नम: तथा सच्चिदानन्दरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे, तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुम: जैसे मंगलमय मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुई संगीतमयी श्रीराम चरितमानस कथा में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम वातावरण बना हुआ है। ग्राम सभा बीरईपुर में आयोजक के निवास स्थान पर लकी के जन्मदिन के पावन उपलक्ष्य में आयोजित इस दिव्य कथा में श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र का रसपान कर स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं।
तीन दिवसीय इस कथा का शुभारंभ 07 मार्च 2026, शनिवार को हुआ, जबकि 09 मार्च 2026, सोमवार को कथा का विश्राम होगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक चल रही इस कथा में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं का श्रवण कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक ऊषा मिश्रा (पूर्व प्रधान) एवं रामशिरोमणि मिश्रा (पी डब्लू डी मेट) के सान्निध्य और मार्गदर्शन में किया गया है। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में जे.पी. मिश्रा (एम आर) तथा राम उजागिर मिश्र (कोटेदार) की प्रेरक भूमिका रही। कथा की व्यवस्थाओं का संचालन व्यवस्थापक आलोक मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जबकि कान्हा मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, लकी पाण्डेय, आरबी मिश्रा, मनोज मामा, सौरभ मिश्रा सहित समस्त परिवार व मित्रगण सेवा, सहयोग और समर्पण के भाव से इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। कथा का अमृतमय वाचन प्रयागराज से पधारे कथा व्यास श्री दण्डी स्वामी विनोद जी महाराज तथा वैभवम बाबा, अयोध्या द्वारा अत्यंत ओजस्वी, भावपूर्ण और विद्वत्तापूर्ण शैली में किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से प्रवाहित हो रही रामकथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब जाते हैं और पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठता है। इस अवसर पर कादीपुर ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्र, डॉ. इश्नारायण, आलोक दुबे, प्रेम नारायण पाण्डेय, के.के. तिवारी, राम दौर मिश्र तथा डॉ. राम शिरोमणि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

