करौंदीकलां/सुल्तानपुर 9 मार्च (आरएनएस )। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करौंदी कलां में सोमवार को डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे, लेकिन पर्याप्त डॉक्टर न होने से व्यवस्था प्रभावित रही।
मौके पर केवल एक डॉक्टर, डॉ. रिंकी कुशवाहा ही मौजूद थीं, जो लगातार मरीजों का इलाज करने में जुटी रहीं। मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण सभी को समय पर इलाज मिल पाना मुश्किल हो गया। कई मरीजों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी अक्सर बनी रहती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को दिक्कत होती है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

