सुलतानपुर 9 मार्च (आरएनएस )। जनपद के युवाओं ने गौ को राज्य माता का दर्जा दिलाने और प्रदेश में गौहत्या पर रोक लगाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉक्टर सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में बहुत पवित्र माना जाता है। इसे माता कहने के पीछे कई धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक कारण हैं। यहां गौ को धार्मिक मानताओ के अनुसार उन्हें माता माना जाता है किंतु प्रदेश के अंदर में निरंतर बढ़ रही गो तस्करी की घटनाएं, चिंता जनक बताई उन्होंने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य
स्वामी श्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज जी गौ माता को राज्य माता दर्जा देने कि मांग का समर्थन किया। इस मौके पर अनमोल अग्रहरि ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य पर सवाल खड़ा करना किसी भी प्रकार से सनातनी का कार्य नहीं है। गौ माता को राज्य माता दर्जा दिलाना शंकराचार्य कि नहीं इस मुद्दे पर सौ करोड़ हिंदुओं का भी समर्थन है। हमारी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि सरकार से हमारी मांग है गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाया जाए और प्रदेश में गौ हत्या पर रोक लगाई जाए। प्रतिनिधि मंडल में श्रवण अग्रहरि, बृजभूषण सिंह, दीपक, राघवेंद्र मिश्र , बृजेंद्र मिश्र, प्रज्ज्वल मिश्र रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

