सुलतानपुर 9 मार्च (आरएनएस )। आज दिनाँक 09-03-2026 को विकास खण्ड मोतिगरपुर के बहरिया, काछा भिटौरा गांव में नि:शुल्क मोस्ट पाठशाला का उद्घाटन किया गया। उक्त पाठशाला का संचालन सुदेशा सतीश निषाद एवं जगपाल निषाद के संरक्षण में किया जाएगा।
इस अवसर पर गांव के उपस्थित लोगों ने एक स्वर में हर सम्भव नि:शुल्क मोस्ट कोचिंग सेंटर की देख-रेख और आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद गुरुजी ने कहा कि शिक्षा अनमोल है बच्चे सही दिशा में परिश्रम से बुलंदियों को छू सकते हैं लेकिन गाँव-गाँव बच्चों के पठन-पाठन का माहौल बनाने की जिम्मेदारी सभी सामाजिक लोगों को निभानी होगी।
उक्त अवसर पर प्रमिला निषाद एवं कंचन निषाद को सचिव मोस्ट महिला विंग तथा कमलावती, मालती एवं शीला निषाद को सदस्य मोस्ट महिला विंग एवं गणेश कुमार निषाद को संयोजक मोतिगरपुर चयनित किया गया। मोस्ट जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि मोस्ट कल्याण संस्थान गाँव-गाँव नि:शुल्क मोस्ट पाठशालाओं की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है उक्त अनुक्रम में मोस्ट महिला विंग की पदाधिकारी ज्यादा सक्रिय हैं। कार्यक्रम में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, संयोजक जयसिंहपुर विवेक निषाद, प्रमुख महिला विंग नंदिनी बौद्ध, सह-संयोजक राधा निषाद, सचिव महिला विंग गायत्री निषाद, अंजू निषाद, अनीता, प्रभावती, संगीता, कुसुम, दिलीप बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

